Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-12-2022)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 22, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-12-2022)

मेष
22-12-2022

बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
22-12-2022

आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार आयेगा। शत्रु पक्ष आपसे दूरिया बनाकर रहेगा। बच्चों का कोई सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। मार्केट में बच्चे को भी साथ ले जा सकते हैं। साथ में कुछ एक्स्ट्रा पैसा जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

—————————————

मिथुन
22-12-2022

आज पढ़ाई लिखाई में तरक्की होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपके करियर को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होगी। किसी निश्चित प्रयोजन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कार्यस्थल पर आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। आपके व्यापार में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कर्क
22-12-2022
अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
22-12-2022

आज किसी काम को पूरा करने में ज्यादा समय लग सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा भागदौड़ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस डील के सिलसिले में क्लाइंट के साथ बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों के साथ कम समय बिता पायेंगे। दोस्तों से फोन पर बात करके अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं, आपका मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : काल रंग

—————————————

कन्या
22-12-2022

योग और अध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना रहेगी। आपके परिवार का साथ मिलेगा। आज आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

तुला
22-12-2022

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
22-12-2022

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर जा सकते हैं। आपको काम से जुड़ी परेशानियां से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज आप कोई इंटरव्यू देने जा सकते हैं। आपकी सफलता निश्चित है। घर में फूल का पौधा लगाएं, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

धनु
22-12-2022

आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। पैसों के मामले में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। किसी भी चीज से पहले अपने लक्ष्य को अहमियत दें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

मकर
22-12-2022

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

—————————————

कुंभ
22-12-2022

अगर आप नौकरी में ट्रांसफर के लिये कई दिनों से परेशान हैं, तो आज आपकी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। आपको दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। कोई नया पार्टनर आपके काम से जुड़ सकता है। आपका काम आसान हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मीन
22-12-2022

आज सामाजिक स्तर पर वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)

February 5, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (04-02-2023)

February 4, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (02-02-2023)

February 2, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.