Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-01-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaJanuary 22, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-01-2023)

मेष
22-01-2023

आज आप सामाजिक रूप से थोड़ा व्यस्त रहेंगे। मेष राशि वाले अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें, तो बेहतर होगा। नई खुशियों का संचार होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
22-01-2023

बिगड़ते काम आज बन सकते है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करे। किसी काम करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें। कारोबार में उन्नति हो सकती हैं। आने वाले दिनों में कई अविवाहितों के लिए शहनाई बज सकती हैं। आप में से कुछ लोगों को ह्रदय सम्बंधित समस्या परेशान कर सकता हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

—————————————

मिथुन
22-01-2023

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कर्क
22-01-2023

आज आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण काम आज पूरे होंगे। हाथ-पैर और बदन दर्द हो सकता है। आप अपने काम और मेहनत से आलोचकों का मुहं बंद कर देंगे। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकता हैं। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
22-01-2023

व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। आज बिजनेस के लिए अच्छा दिन हैं। आज माता पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। मित्रों की सहायता से कई काम बन सकते हैं। जीवन में अगर कोई परेशानी हैं तो उसे परिवार के साथ जरूर साझा करें। आज के दिन छात्रों को उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : काल रंग

—————————————

कन्या
22-01-2023

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

तुला
22-01-2023

आज आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश करेंगे। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा करें, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। संतान के प्रति कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आपके संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
22-01-2023

हमेशा अपने मन की सुने, साथ ही हमेशा अच्छे काम के लिए आगे बढे़। जीवन में आपको लापरवाही से बचना होगा क्योकि यह आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे क्योकि इसे अपना ही नुकसान होगा। दूसरे आपके क्रोध को आप ही के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेंगे आप मानसिक रूप से बहुत सुद्ढ़ महसूस करेंगे। दूसरों की सहायता करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

धनु
22-01-2023

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

मकर
22-01-2023

आज व्यापारियों और कारोबारियों को नया आर्डर मिल सकता है। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। परिवार से थोड़ी दूरी होगी। कार्य के सिलसिले में बाहर यात्रा कर सकते हैं। वित्तियों में मामलों में थोड़ा सोच विचार करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

—————————————

कुंभ
22-01-2023

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपसे काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मीन
22-01-2023

आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब ना करें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे तथा आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (06-02-2023)

February 6, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)

February 5, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (04-02-2023)

February 4, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.