Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (21-02-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (21-02-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaFebruary 21, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (21-02-2023)

मेष
21-02-2023

क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
21-02-2023

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मिथुन
21-02-2023

आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग

—————————————

कर्क
21-02-2023

अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

—————————————

सिंह
21-02-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों का लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कन्या
21-02-2023

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा

—————————————

तुला
21-02-2023

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
21-02-2023

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

—————————————

धनु
21-02-2023

आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

मकर
21-02-2023

आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात दिन को ख़ूबसूरत बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कुंभ
21-02-2023

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

मीन
21-02-2023

आज आपकी नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता तथा रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (27-03-2023)

March 27, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (26-03-2023)

March 26, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (25-03-2023)

March 25, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.