#जानिए आपका आज का राशिफल (21-01-2023)
मेष
21-01-2023
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
वृष
21-01-2023
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता बेहतरीन होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल जाएगी जिससे उन्हें काफी हर्ष होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके कामों में सहायक बनेगा। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
मिथुन
21-01-2023
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग
—————————————
कर्क
21-01-2023
आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
—————————————
सिंह
21-01-2023
आज आप अपने दम पर चुनौतियां को हल करेंगे जिससे आपका हौसला बुलंदियों पर होगा। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और आपको परिवार के छोटे सदस्यों का काफी सहयोग और समर्थन हासिल होगा। केवल इतना ही नहीं आपके काम में भी आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
कन्या
21-01-2023
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे । ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें, काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा
—————————————
तुला
21-01-2023
आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
वृश्चिक
21-01-2023
आज दिन आपके लिए धूप छांव की स्थिति निर्मित करेगा। जहां दिनभर आपके घर के पास ही रहेंगे और पास तो थोड़ा कमजोर रहेगा। वहीं शाम होते-होते स्थितियां बदल जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और खर्चों पर कमी होगी। मन प्रसन्न हो जाएगा और अपनी किसी पुराने मित्र से मिलकर आप की बांछें खिल उठेंगी। आपका प्रेम जीवन सुख में बीतेगा और यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य सुकून देने वाला साबित होगा। आज तो पार्टी के मामले में आप काफी भाग्यवान साबित होंगे और आपको कोई संपत्ति प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
—————————————
धनु
21-01-2023
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
—————————————
मकर
21-01-2023
आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
कुंभ
21-01-2023
भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा, क्योंकि जरा सी चूक आपका काम बिगाड़ सकती है और आपका बॉस आपसे गुस्सा हो सकता है। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर कहीं पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोग किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
—————————————
मीन
21-01-2023
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्पलिमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
—————————————