Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (19-02-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (19-02-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaFebruary 19, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (19-02-2023)

मेष
19-02-2023

आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

वृष
19-02-2023

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी- सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सिखना पसन्द करेंगे। लवमेट वालों के रिश्तों में आज दरार पड़ सकती है, लेकिन जल्दी ही सब नोर्मल हो जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

मिथुन
19-02-2023

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। माँ की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज़ का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग

—————————————

कर्क
19-02-2023

आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : चांदी रंग

—————————————

सिंह
19-02-2023

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर हो सकता है। परिवार की रिथति में सुधार होगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कन्या
19-02-2023

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

तुला
19-02-2023

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा।अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

—————————————

वृश्चिक
19-02-2023

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

धनु
19-02-2023

ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला

—————————————

मकर
19-02-2023

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कुंभ
19-02-2023

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

मीन
19-02-2023

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सोना रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (27-03-2023)

March 27, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (26-03-2023)

March 26, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (25-03-2023)

March 25, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.