#जानिए आपका आज का राशिफल (19-01-2023)
मेष
19-01-2023
मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। आज अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। काम के क्षेत्र में आपको किसी पर निर्भर रहकर काम करना होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
वृष
19-01-2023
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुदूर यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन उतना खुश नहीं होगा। पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट दिखेंगे और संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा
—————————————
मिथुन
19-01-2023
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
कर्क
19-01-2023
आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। समय आपके अनुकूल होगा। अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। नौकरी-पेशे के लिहाज़ से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
सिंह
19-01-2023
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में हल्की फुल्की नाराजगी के बावजूद भी परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। नौकरी के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपका काम ही आपके लिए बेहतर नतीजे लेकर आएगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
—————————————
कन्या
19-01-2023
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
तुला
19-01-2023
पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। तुला राशि वाले आज काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आज किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग
—————————————
वृश्चिक
19-01-2023
आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों के बावजूद भी आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी आनंद पूर्ण रहेगा और काम में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। साथ काम करने वालों से आपका तालमेल अच्छा बनेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
धनु
19-01-2023
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
—————————————
मकर
19-01-2023
आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में अच्छा कर सकते हैं। थोड़ा सावधान रहें। आज किसी बात को ज्यादा गंभीरता से ना लें। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
कुंभ
19-01-2023
आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। इनकम में ग्रोथ होगी जिससे आपका आत्मिक बल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में दिनमान बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप मजबूती से खड़े रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
मीन
19-01-2023
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी राहेगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————