Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (15-03-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (15-03-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 15, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (15-03-2023)

मेष
15-03-2023

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
15-03-2023

आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
15-03-2023

आज आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे। आज जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद आपके दिल और दिमाग में हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। अपनी चुनौतियों को अपनी लगन से संभाले रखना ही इस समय की जरूरी है। जितना संभव हो सके लोगों को समझने की और उनसे जुड़ने की कोशिश करें। साझेदारी आपके लिए असाधारण फलदायी होगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कर्क
15-03-2023

आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस ख़ज़ाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के क़रीब रखा जाता है। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

सिंह
15-03-2023

आज का दिन शानदार रहने वाला है। ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आ गया है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। हो सकता है शाम तक किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायें और लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ भी उठायें। सेहत आज फिट रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कन्या
15-03-2023

आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे। कन्या राशि वाले आज किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएँ, ऐसा करने से इस समय की चुनौतियों को समझना और संभालना आसान हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

तुला
15-03-2023

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर ज़िंदगी में ख़ास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नज़रिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
15-03-2023

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
15-03-2023

आज परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। शिक्षा एवं नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जाएगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अगर आपने किसी से सच्चा प्यार किया है तो आपकी उससे मुलाकात हो सकती है। खुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आ गया है।किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। आप महसूस करेंगे कि आज कई लोग आप के दिए हुए किसी वादे पर निर्भर हैं। परिवार की कोई समस्या आज सुलझ जाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मकर
15-03-2023

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
15-03-2023

आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहा है। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

—————————————

मीन
15-03-2023

मीन राशि वाले आज सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। मनोरंजन के नए अवसर प्राप्त होंगे। पुराने दोस्तों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। आपके बच्चे आगे चलकर समाज में आप का नाम रोशन करने में कामयाब रहेंगे। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा और पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (27-03-2023)

March 27, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (26-03-2023)

March 26, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (25-03-2023)

March 25, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.