Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (13-01-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaJanuary 13, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (13-01-2023)

मेष
13-01-2023

आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए- नए विचार आ सकते हैं। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

वृष
13-01-2023

वृषभ राशि के जातक आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पर सकता है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है। आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ संभव है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच कुल गलतफहमियां हो सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मिथुन
13-01-2023

पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आपका कम्युनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कर्क
13-01-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को बाहर निकलते समय अपने पर्स का ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

सिंह
13-01-2023

आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आपका नसीब आपके साथ बना रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने की लगातार चुनौती रहेगी। जिससे आप थोड़े परेशान से रहेंगे। आपके पराक्रम में तो वृद्धि रहेगी। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। कुछ नया करने पर रणनीति बनाएंगे और उत्साह से भरपूर होंगे। स्वभाव पर थोडा नियंत्रण रखने कि थोड़ी आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हो।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कन्या
13-01-2023

ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़र अन्दाज़ करें। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

तुला
13-01-2023

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है, वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
13-01-2023

आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपने माता-पिता का पूरा साथ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ होगा। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने से आपको आराम करने में मदद मिलेगी। जीवन में जो अव्यवस्थित चल रहा है उसे व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। मित्रों की वजह से उलझा कार्य सुलझेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

धनु
13-01-2023

धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मकर
13-01-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। शांत मन से मामलों को सुलझाना ही सही रहेगा। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कुंभ
13-01-2023

यदि आप एक नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। नौकरी-धंधे की चिंता भी खत्म हो सकती है। उलझे मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत आज आपको फल देगी और समाज में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा। किसी कि बातों में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मीन
13-01-2023

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। जो लोग अविवाहित है उन्हे आज शादी का अच्छा ऑफर आ सकता है। घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं, सफलता मिलेगी। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (06-02-2023)

February 6, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)

February 5, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (04-02-2023)

February 4, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.