Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (11-03-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (11-03-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 11, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (11-03-2023)

मेष
11-03-2023

आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज से आपको बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
11-03-2023

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी सरकारी काम के लिए जा रहे हैं तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना ना भूलें। लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, कोई बड़ा प्रोजाक्ट हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज दिल खोलकर एक-दूसरे से बातें शेयर करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे, मानसिक शांति मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपका दिन मंगलमय होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मिथुन
11-03-2023

आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला

—————————————

कर्क
11-03-2023

अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार कर सकेंगे। आज महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

सिंह
11-03-2023

इस दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप हर चुनौती का ड़टकर सामना करेंगे। छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। करियर संबंधी चुनाव के लिए आप गुरू से परामर्श ले सकते है। भाई-बहन के बीच में अनबन हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें। दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, आपको लाभ होगा। माता की सेहत का खास ध्यान रखें, उन्हें ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन कराएं। रोज सुबह सूर्य भगवान को नमस्कार करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कन्या
11-03-2023

आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा; लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
11-03-2023

आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। राजीनीति से जुड़ें लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
11-03-2023

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, अपने गुस्से पर भी काबू रखें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। आप काफी टेंशन फ्री फील करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी प्रॉपर्टी के लेन-देन से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में बॉस से थोड़ी अनबन हो सकती है, सोच-विचार कर बात करें। गाय के घी का दान करें, मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

धनु
11-03-2023

किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप शांति और तालमेल बनाए रखने में क़ामयाब रहेंगे। एक बंटा हुआ घर बिखर जाता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। राहत के लिए तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मकर
11-03-2023

बुरी आदतों को छोड़ने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। चली आ रही समस्या का निदान होगा। आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

—————————————

कुंभ
11-03-2023

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन शुभ है। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। साइंस के स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ यात्रा पर जाएंगे, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
11-03-2023

ज़्यादा पेट भरकर खाने से और मदिरा-सेवन से बचें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। मुमकिन है कि यह आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब दिनों में से एक हो ।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (20-03-2023)

March 20, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (19-03-2023)

March 19, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (18-03-2023)

March 18, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.