#जानिए आपका आज का राशिफल (11-01-2023)
मेष
11-01-2023
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, हालांकि इससे आपको फायदा भी होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
वृष
11-01-2023
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई छोटी-मोटी खरीदारी करना चाहेंगे। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा। आज पुराने रिश्तों में आयी खटास भी दूर हो जायेगी। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया घर या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
मिथुन
11-01-2023
बेचैनी की कसमसाहट आपको परेशान कर सकती हैं। इससे बचने के लिए टहलने निकलें और ताज़ा हवा में गहरी साँसें लें, इसके साथ ही सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार रहेगी। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती हैं। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
कर्क
11-01-2023
आज किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्करा कर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
सिंह
11-01-2023
आज सिंह राशि के उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार क्षेत्र के लोगों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं। इसलिए इस कार्य को अभी के लिए टाल दें। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
कन्या
11-01-2023
आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगी,लेकिन साथ ही ख़र्चो में भी इज़ाफ़ा होगा। आज के दिन दूसरे की राय सुनना और उस पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
तुला
11-01-2023
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके काम सरलता से पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
वृश्चिक
11-01-2023
पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है। आपके जीवन साथी के साथ एक संभावित झगड़ा हो सकता है। बहुत अधिक तनाव आपको अपनी सकारात्मकता को झकझोर सकता है। आज वृश्चिक राशि वालों को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों के साथ किसी भी काम की शुरुआत का परिणाम अच्छा नहीं होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
धनु
11-01-2023
तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ खास बताएंगी। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
मकर
11-01-2023
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
कुंभ
11-01-2023
आज विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है वरना आपको इसके लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
मीन
11-01-2023
परेशानियों से बाहर निकलने के लिए दोस्तों की मदद लें। अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े करके ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त ख़र्च न करें। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————