Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (10-03-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (10-03-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 10, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (10-03-2023)

मेष
10-03-2023

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन लाइस्टाइल की पुस्तकों को पढ़ने में लगेगा। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोग आज निवेश करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं हैं इससे काफी लाभ होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। व्यावसायिक साझेदारी से आपको फायदा होगा। लंबे समय से टल रहे काम पूरे होंगे। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : मोर नीला

—————————————

वृष
10-03-2023

आआज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मिथुन
10-03-2023

आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। ज़िद्दी बर्ताव न करें इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद

—————————————

कर्क
10-03-2023

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी सादगी से काम बनेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बिजनेस हैं, वो आज किसी कंपनी से जुड़़ने से पहले अपनी ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों का आज जीवनसाथी के साथ थोड़ा नोंक-झोंक हो सकता हैं। संभल का बातचीत करें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से आपके रिश्तें में गलतफहमी होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से रिश्तों में सुधार आएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

सिंह
10-03-2023

आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कन्या
10-03-2023

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
10-03-2023

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की बॉस की बेरूखी से अटक सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इस राशि के बायोकेमेस्ट्री के छात्रों को किसी मल्टीनेशनल मेडिसिन कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। शब्दों का सही इस्तेमाल करने वरना अच्छी-खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, बाधाएं दूर होंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
10-03-2023

आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

धनु
10-03-2023

काम को लेकर किए गए नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

मकर
10-03-2023

आज के दिन भाग्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,पढ़ाई में मन लगेगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो आपके करीबी आप से नाराज़ हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान-समझ सकें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपकों दूसरों से आगे बनाए रखेगी। घर में पेड़-पौधे लगाने से मन का तनाव कम होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कुंभ
10-03-2023

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी आज आप बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। सेहत बिगड़ सकती है। आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम आपको भविष्य में लाभ देगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मीन
10-03-2023

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। लगातार डाँटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक़्त की ज़रूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (20-03-2023)

March 20, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (19-03-2023)

March 19, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (18-03-2023)

March 18, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.