#जानिए आपका आज का राशिफल (06-03-2023)
मेष
06-03-2023
मनोभावों को विचलित होने से बचाते हुए कार्य करने से आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। यही इस सप्ताह का मूल मंत्र है। यह कहें कि जैसी मानसिकता रहेगी, वैसा ही परिणाम आएगा। इस सप्ताह कुछ सूचनाएं आपको उत्तेजित कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर विपरीत परिस्थितियों में फूंक-फूंककर कदम बढ़ाना होगा। व्या पार व्य वसाय के लिए समय अनुकूल है। इस समय लिया गया निर्णय लाभ देगा। आपकी वित्ती य स्थिति बेहतर बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
—————————————
वृष
06-03-2023
आज आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज आप को फायदा भी हो सकता है। कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
मिथुन
06-03-2023
आज का दिन आपके लिए मिला जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
कर्क
06-03-2023
मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। रोमांचक जगह की यात्रा हो सकती है। आए के नए स्रोत मिलेंगे। नई नौकरी के लिए फिलहाल अनुकूल समय नहीं है। इस सिलसिले में दोस्तों की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। नए स्मार्टफोन या लैपटॉप की खरीद संभव है। जीवनसाथी संग रोमांसभरा समय गुजार पाएंगे। प्रॉपर्टी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और अध्यात्म में दिलचस्पी बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
सिंह
06-03-2023
आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी कोशिश किसी भूमि में अपना अधिकार प्राप्त करने की होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
—————————————
कन्या
06-03-2023
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
तुला
06-03-2023
आप चाहे जिस पेशे में हों उनमें सतर्कता जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति में आए उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखें। संयम के साथ किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लें। यात्रा के लिए समय अनुकूल समय है। अतिथियों के आगमन से घर गुलजार रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव में कमी। आय के साधन बढ़ेंगे। व्याेपार और नौकरी में संतुलन।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
वृश्चिक
06-03-2023
आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। कुछ कामों में आपको कन्फ्यूजन रहेगा। इस वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, लेकिन उनपर नाराज ना हो।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
धनु
06-03-2023
आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का समाचार मिल सकता है, जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। अर्थात आपके ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
—————————————
मकर
06-03-2023
मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। समय उत्तलम है आगे बढ़ें। विचारों को आसानी से व्य क्त कर पाएंगे। यात्रा में नए अनुभव होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव आ सकता है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। आकस्मिक धनागमन की उम्मीद रहेगी। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। वैसे घरेलू खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रॉपर्टी के लिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें, सुखद एहसास होगा। अविवाहितों को सुखद समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
कुंभ
06-03-2023
आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मीन
06-03-2023
आज के दिन अपनी माता जी के प्रति अपने स्नेह को खुल कर दिखाएंगे। परिवार में सुख और सुकून की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। नई योजना के प्रत्येक पहलू का गहराई से विचार करके ही निर्णय लें।शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————