Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaFebruary 5, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (05-02-2023)

मेष
05-02-2023

आज लेखकों और कालाकारों के लिए समय अनुकूल हैं। हो सकता हैं आज आपकी किसी पूरानी पुस्तक प्रकाशित हो सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का हैं। साथ ही आज भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। साथ ही आज किसी रिश्तेदारों के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। अगर आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं। तो आज का दिन शुभ हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
05-02-2023

आज आप अपनी कोशिशों को सही दिशा देंगे और आपको असाधारण कामयाबी से नवाजा जाएगा। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

मिथुन
05-02-2023

ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

कर्क
05-02-2023

आज आप घर पर संतुष्टि भरा दिन बिताएंगे। साथ ही घर वालों का भरपूर प्यार आज आपको देखने को मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। लवमेट के साथ आज आप लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। इससे आपके रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

सिंह
05-02-2023

आज बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कन्या
05-02-2023

मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

—————————————

तुला
05-02-2023

आज का दिन आपके लिए खुशियों की बौछार लेकर आया हैं। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है।साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन रहेगा। इस राशि के सरकारी टीर्चस के लिए आज का दिन अच्छा हैं। आज शिक्षकों का प्रमोशन हो सकता हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो आज इस बात को सुलझाने के लिए दिन अचछा हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
05-02-2023

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। रोजगार में लाभ मिलेगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। जल्दबाजी से निर्णय न लें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

धनु
05-02-2023

भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मकर
05-02-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी नम्रता और समाझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर करेंगी। आज आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते है उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। आज आपका पूरा दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। शाम के डिनर का प्लान भी बन सकता हैं। अगर आप खेलकूद में रुचि रखते है तो आज आपको किसी कोच का फोन आ सकता हैं। और भविष्य की योजना की तैयारी में जुट जाओगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कुंभ
05-02-2023

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की आपको सलाह दी जाती है क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। ऋणभार में वृद्धि होगी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। प्रवास की अधिकता होगी। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें, रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मीन
05-02-2023

सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (23-03-2023)

March 23, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-03-2023)

March 22, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (20-03-2023)

March 20, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.