Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»#जानिए आपका आज का राशिफल (01-03-2023)
Horoscope

#जानिए आपका आज का राशिफल (01-03-2023)

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 1, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#जानिए आपका आज का राशिफल (01-03-2023)

मेष
01-03-2023

आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

वृष
01-03-2023

आज व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकुल परिस्थितियां बनेंगी। मान -सम्मान में वृद्धि होगी। आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उदास रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा। आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————

मिथुन
01-03-2023

नौकरी और व्यवसाय के लिए आज अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के अनुसार उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। आपका समाज में नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए फलदायी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कर्क
01-03-2023

आज उम्मीद के अनुसार परिवार से मदद नहीं मिल पायेगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। लेकिन ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। शाम के समय आपको अचानक किसी दोस्त के घर जाना पड़ सकता है। वो आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

सिंह
01-03-2023

आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : लैवेंडर रंग

—————————————

कन्या
01-03-2023

किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्कता है। यदि संभव हो तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीज़ों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं। संभलकर खर्च करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है, वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों क साथ किसी यात्रा में जाना है तो जा सकते है, यात्रा आपके लिए काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम-संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

तुला
01-03-2023

आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से कुछ खास समाचार मिल सकता है। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

—————————————

वृश्चिक
01-03-2023

आज एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

धनु
01-03-2023

आज कठिन मुद्दों से निपटते समय भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। आपमें से कुछ को किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में आपकी सहायता करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

—————————————

मकर
01-03-2023

आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा हो सकता है। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
01-03-2023

आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। सुविधा के अभाव में कार्ययोजना अटक सकती हैं। लोग दुर्भावनावश नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मीन
01-03-2023

आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (23-03-2023)

March 23, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-03-2023)

March 22, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (20-03-2023)

March 20, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.