#जंगली जानवरों की शिकार को रोकने के लिए शिकार महोत्सव से पहले वन विभाग द्वारा चलाया गया अभियान!!
जंगली जानवरों की शिकार को रोकने के लिए महानंदा वन्य जीवन अभयारण्य के आसपास के आदिवासी गांवों में दार्जिलिंग वन्य जीवन प्रभाग के स्क्वाड वनरेंज द्वारा एक अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया।
बताया गया है कि, होली से पहले वनबस्ती से सटे कुछ इलाकों में शिकार महोत्सव की परंपरा है। परंपरा के अनुसार लोग जंगलों में जाकर जंगली जानवरों व पक्षियों का शिकार करते हैं।
तो वहीं इस शिकार महोत्सव को रोकने के लिए वन विभाग ने एक अभियान चलाया। अभियान के तहत वन विभाग द्वारा पेट्रोलिंग की गई साथ ही माइकिंग के द्वारा लोगों को जागरुक किया गया।
#KhabarAajkal