Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से,इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
West Bengal

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से,इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत

Uma ShaBy Uma ShaMarch 18, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से,इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
 अशोक झा, सिलीगुड़ी:  चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। और इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस बार विक्रम सांवत 2080 की शुरुआत में 4 शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और 30 मार्च रामनवमी के दिन इसका समापन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ के दिन मनाए जाएंगे। बता दें कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि इस बार 21 मार्च रात 11 बजकर 4 मिनट से शुरू हो रही है. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 22 मार्च को ही कलश स्थापना की जाएगी।
नौका पर आएंगी मां अम्बे

हिंदू पंचांग के अनुसार मां दुर्गा की सवारी कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत देती हैं। इस बार मां दुर्गा का आगमन नौका पर होगा। इसे सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. कहते हैं कि नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान नवरात्रि पर 4 ग्रहों का संगम देखने को मिलेगा। ज्योतिषीयों की मानें तो ये संयोग 110 साल बाद देखने को मिल रहा है।

ब्रह्मा जी ने की थी पृथ्वी की रचना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन से नव संवत्सर की शुरुआत होती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन से ही ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना की थी।इस बार नव वर्ष के राजा बुध और मंत्री शुक्र बताए जा रहे हैं। इस दौरान जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने वाली है। साथ ही, कई शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर ये साल जातकों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। इस संयोग में देखी आराधना करने से शुभफल की प्राप्ति होगी। विशेष यह है कि चंद्र गुरु आदित्य योग में देवी आराधना का पर्व शुरू होगा। नवरात्र के नौ दिनों में चार सर्वार्थसिद्धि तथा एक अमृत सिद्धि योग बनेंगे। इनकी साक्षी में नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ व भूमि, भवन की खरीदी करना विशेष शुभ है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों की अपनी गति होती है। इसी में यदि त्योहार या पर्व काल विशेष का आरंभ हो तो वह विशेष संयोग के अनुक्रम से जोड़ा जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र का आरंभ बुधवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, शुक्ल उपरांत ब्रह्म योग, किंस्तुघ्न करण उपरांत बालव करण तथा मीन राशि के चंद्रमा की साक्षी में हो रहा है।

चैत्र नवरात्र है बहुत खास

यही नहीं ग्रह गोचर की गणना से देखे तो मीन राशि पर चंद्र, सूर्य, गुरु का त्रिग्रही युति संबंध भी रहेगा। चंद्र, गुरु, सूर्य का संयोग अपने आप में विशेष माना जाता है। गुरु आदित्य के साथ चंद्रमा का होना धर्म अध्यात्म की दृष्टि से विशेष माना जाता है। यह सनातन धर्म को आगे बढ़ाने वाले योग भी बताया जाते हैं। इस दृष्टि से यह नवरात्र खास है।

बृहस्पति वर्ष की गणना से 12 वर्ष बाद का संयोग

ग्रहों के परिभ्रमण की अपनी एक अलग ही व्यवस्था होती है। इस गणना के आधार पर हम देखें तो बृहस्पति का राशि चक्र अर्थात बृहस्पति का एक राशि में परिभ्रमण तकरीबन 1 वर्ष का होता है। अर्थात गुरु को पुन: उसी राशि में आने में 12 वर्ष का समय लगता है। इस दृष्टि से मीन राशि पर बृहस्पति का पुनः परिभ्रमण का अनुक्रम 12 वर्ष बाद बन रहा है। चूंकि चैत्र नवरात्र का आरंभ मीन राशि के सूर्य से ही विशेष रूप से संबंध होता है। इस दृष्टि से गुरु आदित्य योग बना, यह योग विशेष मान्यता रखता है क्योंकि इस युग में धर्म अध्यात्म के नए अनुसंधान और युग परिवर्तन की क्षमता होती है इस दृष्टि से इस योग का महत्व है।

सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग कब-कब

– 23 मार्च- सुबह 6.32 से सर्वार्थ सिद्धि योग

– 24 मार्च- दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग की साक्षी

– 27 मार्च- सुबह 6.28 से 28 तारीख दोपहर 1:27 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी दिन अमृत सिद्धि योग के साथ गुरु पुष्य का महासंयोग भी रहेगा। नवीन कार्यों के शुभारंभ व खरीदी के लिए यह महामुहूर्त रहेगा।

हरसिद्धि में सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित होगी

देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि में चैत्र नवरात्र के नौ दिन माता हरसिद्धि का विशेष पूजन व नितनया शृंगार होगा। शाम को भक्तों के सहयोग से सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित कराने के लिए श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में 3100 रुपये में बुकिंग करा सकते हैं। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ফুলবাড়ীতে ট্রেলার এবং ট্যাঙ্করের মুখোমুখি সংঘর্ষ।।

March 21, 2023

#फूलबाड़ी: बीती देर रात टैंकर और ट्रेलर के बीच हुई आपसी टक्कर; 1घायल!!

March 21, 2023

তিস্তা লিংক ক্যানালের বাঁধ ভেঙ্গে গ্রামে ঢুকে পড়লো ক্যানেলের জল।

March 21, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.