Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
West Bengal

गंगा आरती के लिए बने मंच को पुलिस ने खोला, सजय घोष लिए गए हिरासत में

Uma ShaBy Uma ShaJanuary 10, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गंगा आरती के लिए बने मंच को पुलिस ने खोला, सजय घोष लिए गए हिरासत में
बंगाल में अब गंगा आरती पर महाभारत
अशोक झा, सिलीगुड़ी: बंगाल में गंगा आरती पर भाजपा और टीएमसी के भी महाभारत शुरू हो गया है गंगा आरती शुरुआत के पहले पुलिस ने बाबूघाट पर भाजपा द्वारा बनाए गए मंच को खुलवा दिया। इन हालात में भी बीजेपी शाम के कार्यक्रम को लेकर अड़ी है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि शाम साढ़े पांच बजे प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार के नेतृत्व में गंगा आरती का कार्यक्रम होगा।नतीजतन, गंगा आरती को लेकर भाजपा के साथ ममता सरकार का और घमासान मचने के आसार हैं।दूसरी ओर,कोलकाता पुलिस की ओर से कहा गया है कि गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब तक सब ठीक है। यहां भाजपा के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पुलिस ने भाजपा को नहीं दी गंगा आरती की इजाजत
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा गंगा पूजा कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने जरूरी इजाजत नहीं दी है। पुलिस की ओर से कहा गया था कि बाबूघाट क्षेत्र गंगासागर मेले के लिए भीड़ है। बीजेपी के कार्यक्रम से शहर में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही कहा गया कि नौ से 11 जनवरी तक कोलकाता में जी20 सम्मेलन का कार्यक्रम चल रहा है। पुलिस का एक बड़ा हिस्सा वहां लगा रहेगा। लिहाजा इस दिन बीजेपी के कार्यक्रम की इजाजत मिलना संभव नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने गंगा आरती करने का ऐलान किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि वह खुद गंगा आरती में शामिल होंगे। 
गंगा आरती के लिए बने मंच को पुलिस ने खोला, सजय घोष लिए गए हिरासत में
मंगलवार सुबह से पुलिस की सक्रियता देखी गई। उत्तरी पोर्ट थाने की पुलिस ने दोपहर से ही मंच खोलना शुरू कर दिया। इससे पहले इलाके में बीजेपी का पहरा था, बैनर को पुलिस ने हटवा दिया. बीजेपी नेता और पार्ष सजल घोष के इलाके में पहुंचने पर नया तनाव पैदा हो गया। सजल घोष ने कहा, ”आरती होगी। आरती से इस सरकार का तख्तापलट हो जाएगा क्या?” इसके बाद पुलिस ने सजल घोष को हिरासत में ले लिया और उन्हें लालबाजार ले जाया गया। बीजेपी के इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी की नमामि गंगे शाखा ने की है। उस शाखा के संयोजक गोपाल सरकार ने सजल को गिरफ्तार करने के बाद कहा, ”हमारा कार्यक्रम होगा” हमने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार किया। पुलिस ने जबरदस्ती खोल दी, लेकिन गंगा पूजा को रोका नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आएंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

পাচারের আগে ৬২৫ লিটার বিদেশী মদ উদ্ধার।।

January 29, 2023

#दिल्ली में पैसे ऐंठने के लिए शख्स ने महिला का न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी, हुआ अरेस्ट!!

January 29, 2023

#इकलौती बेटी की हत्या के 2 महीने बाद ओडिशा के घर में फंदे से लटका मिला दंपति!!

January 29, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.