#खोरीबाड़ी: सड़ते हुए तेंदुए का शव हुआ बरामद!!
सिलीगुड़ी महाकुमा के खोरीबाड़ी के फूलबाड़ी चाय बागान से सड़ते हुए तेंदुए का शव बरामद किया गया। इस घटना से चाय श्रमिकों में तेंदुए के प्रति डर का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब उक्त क्षेत्र में चाय बागान के श्रमिक काम करने गए तो उन्हें दुर्गंध लगी। जिसके बाद श्रमिकों ने छानबीन की तो उन्होंने करते हुए तेंदुए का शव देखा।
जिसके बाद इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई। मामले की खबर मिलते ही टुकुरिया वन विभाग के 1 कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को बरामद किया।
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि, उक्त तेंदुए की मृत्यु कैसे और कितने दिन पहले हुई थी। वन विभाग ने प्राथमिक अनुमान लगाया है कि तेंदुए की मृत्यु करीब डेढ़ माह पहले हुई थी।
हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। वन विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#KhabarAajkal