Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»International»खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृपाल की तलाश तेज
International

खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृपाल की तलाश तेज

Uma ShaBy Uma ShaMarch 19, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृपाल की तलाश तेज
-ऑपरेशन में 78 लोगों को किया गया गिरफ्तार
अशोक झा, सिलीगुड़ी:  खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। बीते दिन ऐसी खबरें आई थी कि अमृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन देर रात पंजाब पुलिस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि अमृपाल की तलाश की जा रही है।इस ऑपरेशन में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतपाल के बिल्कुल खास लोग भी शामिल हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इन 4 आरोपियों को थोड़ी देर पहले वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया। उन्हें डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. आईजी जेल समेत पंजाब पुलिस की 27 सदस्यीय टीम साथ है. डिब्रूगढ़ डीसी, एसपी ने कड़ी सुरक्षा के साथ मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस की टीम की अगवानी की।
20 मार्च तक इंटरनेट और SMS बंद

इसके अलावा पंजाब में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुरक्षा के ही मद्देनजर राज्य में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगीं।

कई इलाकों में धारा-144 लागू

बता दें कि खालिस्तानी की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह के चलते पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई इलाकों में धारा-144 भी लागू कर दी है।

पुलिस ने गाड़ी की बरामद

बीते दिन पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान अमृतपाल सिंह जिस गाड़ी से भागा था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उसकी गाड़ी और पुलिस की गाड़ी के बीच टक्कर भी हुई थी. पुलिस ने उस गाड़ी से 315 बोर की पिस्टल, तलवार, वॉक-टॉकी भी बरामद किया है. इसके अलावा पंजाब पुलिस एक फर्जी नंबर प्लेट को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने जालंधर के सलीमा गांव से गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है और इस गाड़ी की जांच की जा रही है.

कुछ हथियार भी बरामद

जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने इस मामले को लेकर कहा कि करीब 20-25 किलोमीटर तक पुलिस ने उसका पीछा किया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा। हमने कुछ हथियार बरामद किए हैं। साथ ही 2 कार भी जब्त की गई हैं. आगे की तलाश भी जारी है और हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे. कानून व्यवस्था को कंट्रोल में बनाए रखा जाएगा। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

पाक ए रमजान का महीना 24 मार्च से

March 23, 2023

विदेशों में खालिस्तानी तत्वों पर लगाम कसने के लिए दबाव बनाना होगा

March 23, 2023

संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन

March 22, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.