Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Siliguri

#कोयले की बोरियों की आड़ में की जा रही थी लकड़ियों की तस्करी; 2 ट्रैक जप्त, एक गिरफ्तार!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 10, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#कोयले की बोरियों की आड़ में की जा रही थी लकड़ियों की तस्करी; 2 ट्रैक जप्त, एक गिरफ्तार!!

बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों ने तस्करी से पहले ही दो ट्रकों से करीब एक करोड़ रुपये की बर्माटिक लकड़ी बरामद की है। साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि बेलाकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में आज सुबह वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलपाईगुड़ी संलग्न दसदरगा इलाके में अभियान चलाकर उक्त दो ट्रकों से बर्माटिक लकड़ी बरामद की है।

इस घटना में एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रशिद खान के रूप में हुई है। वह दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, दूसरा चालक मौका देख फरार हो गया।

वन विभाग सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर करीब एक करोड़ रुपये की बर्माटिक लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन लकड़ियों की कोयले की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी।

चालक से पूछताछ करने के बाद पता चला है कि लकड़ी को असम से गुड़गांव ले जाया जा रहा था। आरोपी को रविवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत पेश किया जायेगा।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

উত্তরবঙ্গ মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালের রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক।।

February 6, 2023

#सिलीगुड़ी: पेट्रोल पंप के सामने हुआ सड़क हादसा; बाईक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल!!

February 6, 2023

#खोरीबाड़ी :- बच्चे को बचाने के क्रम में एक बस अनियंत्रित होकर पलटी; कई यात्री हुए घायल!!

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.