Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Election»कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Election

कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Uma ShaBy Uma ShaMarch 7, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 
अशोक झा, सिलीगुड़ी: मेघालय में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने शिलांग में मेघालय के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। संगमा के नेतृत्व में राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायन्स राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?
अलेक्जेंडर लालू (Alexander Laloo Hek)

एंपरीन लिंगदोह(Ampareen Lyngdoh)

पॉल लिंगदोह (Paul Lyngdoh)

कॉमिंगोन यंबोन (Comingone Ymbon)

अबू ताहिर मोंडल (Abu Taher Mondal)

किरमेन शायला (Kyrmen Shylla)

मार्कुइस एन मारक (Marcuise N Marak)

रक्कम ए संगमा (Rakkam A Sangma)

शकलियर वर्जरी (Shakliar Warjri)

26 सीटों पर NPP को मिली थी जीत

NPP ने चुनाव में 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को 2 सीटें और यूडीपी ने 11 सीटें जीतीं।

कौन हैं कोनराड संगमा?

मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा के बेटे हैं, 2016 में पिता के निधन के बाद कॉनराड ने एनपीपी की कमान संभाली थी, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की थी। उस दौरान वह एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने पिता के मैनेजर रहे थे। साल 2004 के उपचुनाव में कॉनराड को पहली हार मिली थी। कॉनराड एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें महज 182 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। कॉनराड संगमा और उनके भाई दोनों ही साल 2008 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उस दौरान भी दोनों भाईयों ने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह मेघालय सरकार में मंत्री रहे, उनके पास ऊर्जा और पर्यटन जैसे विभाग रहे।

साल 2008 में वह UDP के नेतृत्व वाली सरकार में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री बने। साल 2009 से 2013 तक वह मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष के तौर पर रहे।

दिल्ली से की है पढ़ाई

कॉनराड ने नई दिल्ली के सेंट कोलंबिया से स्कूलिंग की है, उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा, जम कर आगजनी

March 27, 2023

राष्ट्रपति काममता बनर्जी ने किया स्वागत

March 27, 2023

একটি মোবাইল টাওয়ার বসানোকে কেন্দ্র করে প্রতিবাদ স্থানীয়দের।।

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.