Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
India

#कैसे हुई सेना की वाहन दुर्घटना, तीनों ऑफिसर सहित 16 सैनिक शहीद!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 23, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#कैसे हुई सेना की वाहन दुर्घटना, तीनों ऑफिसर सहित 16 सैनिक शहीद!!
अशोक झा, सिलीगुड़ी: इस वक्त नार्थ ईस्ट से दुखद खबर सामने आ रही है। सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा है। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चले गई है। इसके अलावा 4 जवानों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। बताया जा रहा है कि सेना के 3 ट्रक थंगू की तरफ जा रहा था। उसमें से एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 16 जवान शहीद हो गए। वहीं मौके पर तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सेना के 4 जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सिक्किम हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।उत्तरी सिक्किम में सेना के वाहन दुर्घटना में तीन ऑफिसर समेत 13 सैनिकों को शहीद होना पड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
कहां और कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई। अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चत्तेन से थांगू जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। चुंगथांग के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी अरुण थाटल ने कहा कि ट्रक 20 जवानों को लेकर सीमा चौकियों की ओर जा रहा था। ऐसा लगता है कि जेमा 3 क्षेत्र में एक मोड़ पर बातचीत करते समय ट्रक सड़क से फिसल गया और सैकड़ों फीट नीचे गिर गया।

पोस्टमार्टम के बाद सेना को सौंपे जाएंगे शव

सभी 16 शवों को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. लाचेन की एक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थाटल ने कहा कि चार गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मियों की स्थिति की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के राजकीय एसटीएनएम अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद इन शवों को सेना को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की रेजिमेंट का पता लगाया जाना बाकी है। वहीं सेना ने एक बयान में कहा, उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गई। उसने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है। सेना ने कहा, दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों की दुर्घटना में जान चली गई. भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का अवलोकन भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष पहलू की पुष्टि करता है

February 6, 2023

यूनिफॉर्म सिविल कोड का इरादा छोड़ दे: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

February 6, 2023

85 दिन बाद खाटू नरेश के आज के दर्शन प्रारंभ

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.