Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»केंद्रीय गृह मंत्री निशित प्रमाणिक के घर घेराव के खिलाफ…
West Bengal

केंद्रीय गृह मंत्री निशित प्रमाणिक के घर घेराव के खिलाफ…

Uma ShaBy Uma ShaFebruary 19, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

केंद्रीय गृह मंत्री निशित प्रमाणिक के घर घेराव के खिलाफ भाजपा करेगी अभिषेक बनर्जी के घर का घेराव  
अशोक झा, सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृह मंत्री निशित प्रमाणिक के घर के तृणमूल कांग्रेस के घेराव के आह्वान पर उपजे विवाद के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने जवाबी कार्यक्रम की घोषणा की। रविवार को बालुरघाट में पार्टी के कार्यक्रम से इतर सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, “इस बार हम अभिषेक बनर्जी के घर का भी घेराव करेंगे!” तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता में दो घर हैं। एक कालीघाट और दूसरा हरीश मुखर्जी रोड पर ‘शांतिनिकेतन’ में अभिषेक बनर्जी का आवास है। हालांकि सुकांत मजूमदार ने यह नहीं बताया कि किस घर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया, “हमने शुरू में तय किया था कि मंगलवार, 21 फरवरी को अभिषेक बनर्जी के घर का घेराव किया जाएगा। 
21 फरवरी को अभिषेक के घर के घेराव करेगी भाजपा

सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह कार्यक्रम दक्षिण कोलकाता जिले द्वारा किया जाएगा। हम विस्तृत योजना के बाद तारीख की घोषणा करेंगे। यदि भाजपा इस कार्यक्रम को अपने हाथ में लेती है तो प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। बता दें कि अभिषेक बनर्जी की सभा 11 फरवरी को कूचबिहार जिले के माथाभंगा में हुई थी। वहां अभिषेक बनर्जी ने राजवंशी युवक प्रेमकुमार बर्मन की मौत को लेकर हमला बोला था। 24 दिसंबर को दिनहाटा निवासी प्रेमकुमार को सीमा सुरक्षाबलों ने गोली मार दी थी। अभिषेक बनर्जी ने मंच पर मृतका के पिता व मां को सांत्वना दी। तीन दिन बाद 14 फरवरी को उन्होंने दिनहट्टा में सभा से निशीध अधिकारी के घर की घेराबंदी का आह्वान किया था।

निशीथ प्रमाणिक के घर के घेराव को लेकर दिनभर रहा तनाव

अभिषेक बनर्जी के निर्देश मिलने के बाद रविवार सुबह से ही कूचबिहार में हंगामा मचा हुआ था। निशीथ के घर का रास्ता बांस के बैरिकेड्स से बंद थे। उस गली में धारा 144 लागू लगा दिया गया था। बेतागुरी में विभिन्न चौराहों पर पुलिस तैनात किये गये थे। इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। टीएमसी विधायक उदयन गुहा ने भाजपा और निशीथ अधिकारी पर जमकर हमला बोला था। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास के घेराव को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई और अभिषेक बनर्जी के घर का घेराव करने का ऐलान कर दिया। अब अभिषेक बनर्जी के घर के घेराव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। दूसरी ओर, निशीथ प्रमाणिक रविवार को कूचबिहार में नहीं थे। वह दिल्ली में थे और वहां एक पूजा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ফুলবাড়ীতে ট্রেলার এবং ট্যাঙ্করের মুখোমুখি সংঘর্ষ।।

March 21, 2023

#फूलबाड़ी: बीती देर रात टैंकर और ट्रेलर के बीच हुई आपसी टक्कर; 1घायल!!

March 21, 2023

তিস্তা লিংক ক্যানালের বাঁধ ভেঙ্গে গ্রামে ঢুকে পড়লো ক্যানেলের জল।

March 21, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.