#ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीतकर काइज़न कराटे-डो एसोसिएशन के सदस्यो ने सिलीगुड़ी को किया गौरवान्वित!!
21 से 22 जनवरी, 2023 को ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन गोवा में किया गया।
इस चैंपियनशिप में काइज़न कराटे-डो एसोसिएशन के आठ चयनित छात्रों ने भाग लिया। इस एसोसिएशन के मुख्य तकनीकी निदेशक शिहान देबाशीष ढाली इस टीम के प्रशिक्षक और प्रभारी थे।
इस चैंपियनशिप में काइज़न कराटे-डो एसोसिएशन के बच्चों ने दस पुरस्कार जीतकर सिलीगुड़ी को गौरवान्वित किया है।
विजेताओं के नाम है:-
1. आरोही ढाली – 6 साल की लड़कियों की श्रेणी में काटा इवेंट में गोल्ड और ब्रॉन्ज कुमाइट से नवाजा गया।
2. ऐशानी दास – 13 साल की लड़कियों की श्रेणी में काटा इवेंट में गोल्ड और कुमिते इवेंट में सिल्वर से सम्मानित किया गया।
3. पहर अग्रवाल – 12 साल की लड़कियों की श्रेणी के तहत इवेंट में गोल्ड कुमाइट और काटा इवेंट में ब्रॉन्ज से सम्मानित किया गया।
4. गीतांश अग्रवाल – 12 साल के लड़कों की श्रेणी में कुमाइट इवेंट में गोल्ड से सम्मानित किया गया।
5. कीर्ति गोयल – 11 वर्षीय बालिका वर्ग में काटा इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया।
6. पलक बाजोरिया – 10 वर्षीय बालिका वर्ग में काटा इवेंट में रजत पदक से सम्मानित।
7. सत्यम तिवारी – काटा इवेंट, 11 लड़कों की श्रेणी में स्वर्ण से सम्मानित किया गया।
#KhabarAajkal