#ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा करने के मामले में एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी!!
◾उक्त व्यक्ति लंबे समय से चल रहा था फरार!
◾न्यायधीश ने 7 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का दिया आदेश!
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की महिला थाने की पुलिस ने ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर देह व्यापार गिरोह का धंधा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मालूम हो कि पिछले साल 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी के महिला थाने की पुलिस ने ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा करने के मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में शामिल अखिलेश कुमार नामक एक व्यक्ति लंबे समय से फरार था।
जिसके बाद सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से उक्त व्यक्ति की तलाशी शुरू की। परंतु व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। इसी बीच 20 फरवरी को अखिलेश कुमार ने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया।
उक्त आरोपी को कल सिलिगुड़ी महाकुमा कोर्ट ले जाया गया। जहां न्यायधीश ने उसे 7 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। आज उक्त व्यक्ति की शारीरिक जांच की गई।
इसी के साथ महिला थाने की पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और इस बात की पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस चक्रव्यू में कोई बड़ा गिरोह शामिल है या नहीं।
#KhabarAajkal