#उत्तरी राज्यों में एक बार फिर बढ़ सकती है ठंड!!
देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी कम होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी।
जिस वजह से अगले 2-3 दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड बढ़ने की संभावना है।
#KhabarAajkal