#इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी; मुंबई डायवर्ट की गई!!
इंडिगो की कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट को शुक्रवार (2 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। एक ही दिन में ये तकनीकी खराबी का तीसरा मामला है।
इससे पहले स्पाइसजेट और कतर एयरवेज की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी की घटना शुक्रवार को देखने को मिली। टेक्निकल ग्लिच के चलते इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते में ही मुंबई में लैंड कराया गया। एयरलाइन ने कहा, एहतियात के तौर पर उड़ान संख्या 6ई-1715 को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta